गुजरात में ‘अवसर’ मॉड्यूल बनेगा वरदान, GPSC भर्ती प्रक्रिया में असफल युवाओं के लिए बड़ी राहत

गुजरात में ‘अवसर’ मॉड्यूल युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाला है।

गुजरात में ‘अवसर’ मॉड्यूल युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाला है। दरअसल जो भी होनहार युवा प्रतियोगी परीक्षा में असफल रह जाते हैं उनके लिए भी रोजगार के अवसर इसके तहत उपलब्ध करवाए जा रहे है। गुजरात लोक सेवा आयोग ने ‘अवसर’ मॉड्यूल को विकसित किया है।

असफल युवाओं को भी मिलेगा रोजगार
गुजरात लोक सेवा आयोग के सचिव सुधीर पटेल ने गांधीनगर में आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने यह अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू तक पहुंचे उम्मीदवार प्रिलिम्स और मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण करके इंटरव्यू के लिए चयनित हुए होते हैं। यह उम्मीदवार भले ही अंतिम रूप से असफल रहे हों, लेकिन वे होनहार जरूर हैं। ऐसे उम्मीदवारों को भी रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए गुजरात लोक सेवा आयोग ने यह ‘अवसर’ मॉड्यूल विकसित किया है।

उम्मीदवार की पूर्व सहमति जरूरी
जीपीएससी सचिव ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार की पूर्व सहमति अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अपना विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा शैक्षणिक योग्यता की जानकारी संबंधित संस्थाओं के साथ साझा करना चाहते हैं, उन्हें जीपीएससी ओजस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सहमति देनी होगी। सुरक्षा के लिएइस प्रक्रिया में ओटीपी की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा संबंधी कोई चिंता नहीं
उन्होंने जानकारी की सुरक्षा के संबंध में आश्वासन दिया कि संस्था उम्मीदवारों के डेटा का उपयोग सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराने के अतिरिक्त किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं कर सकेगी और इस डेटा की सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी। संस्था इसे किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के साथ भी शेयर नहीं कर सकेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़