झारखंड में ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल भारत निधि के साथ राज्य सरकार ने किया MoU

अब झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा का विस्तार होने जा रहा है।

झारखंड सरकार ग्रामीण इलाकों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इन प्रयासों के अनुरूप अब झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा का विस्तार होने जा रहा है। इस परियोजना के लिए झारखंड सरकार ने भारत सरकार के डिजिटल भारत निधि , झारखंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन एंड सपोर्ट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत अब राज्य के 4 हजार 395 ग्राम पंचायतों तक ब्रॉडबैंड नेटवर्क का विस्तार होगा। वहीं अगले पाँच सालों में करीब 4.39 लाख ग्रामीण घरों को फाइबर आधारित इंटरनेट कनेक्शन दिया जाएगा।

ग्राम पंचायतों के नेटवर्क अपग्रेड
बता दें कि इस परियोजना के तहत 4,387 मौजूदा ग्राम पंचायतों के नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं आठ नई ग्राम पंचायतों को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। गांवों में मांग के अनुसार हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा। नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नए फाइबर नेटवर्क का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में नेटवर्क की निगरानी और संचालन के लिए स्टेट नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा।

कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों को लाभ
राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण और कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में डिजिटल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि इंटरनेट आधारित कई जरूरी सेवाएं गांव के करीब और लोगों की पहुंच में आ सकेंगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़