झारखंड में इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, आवेदन का आज आखिरी मौका

झारखंड में इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है।

झारखंड में इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इसलिए जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हैं और झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं वो यह आखिरी मौका अपने हाथ से न जाने दें।

पात्रता और आयु सीमा
बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं का प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जनरल और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा और ओबीसी, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 50 रुपये जमा करने होंगे।

चयन प्रक्रिया जानिए
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक जरूरी है, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़