धामी सरकार की युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में बड़ी पहल, ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का किया शुभारंभ

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं के लिए समर्पित 'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ किया।

देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं के लिए समर्पित ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना के शुभारंभ के साथ प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी
सीएम धामी ने कहा कि, “अब हमारे दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। UPSC, PCS, CDS, SSC, बैंकिंग, रेलवे, CAT, GATE और NET जैसी परीक्षाओं के लिए उन्हें घर बैठे ही मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और बेहतरीन स्टडी मटीरियल उपलब्ध होगा।”

युवाओं के सपनों को सशक्त बनाना संकल्प
सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड का कोई भी युवा सिर्फ़ इसलिए अपने सपनों से समझौता न करे कि वह किसी दूर-दराज पहाड़ी इलाके में रहता है या महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकता। अपने युवाओं के सपनों को सशक्त बनाना और उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।”

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन
धामी सरकार की इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़