देहरादून में ‘हिमालयो नाम नगाधिराज’ कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिया संदेश

देहरादून में हिमालय दिवस के मौके पर 'हिमालयो नाम नगाधिराज' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

देहरादून में हिमालय दिवस के मौके पर ‘हिमालयो नाम नगाधिराज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने हिमालय की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और हिमालयी क्षेत्रों के सतत विकास पर अपने विचार साझा किए।

सीएम धामी ने पोस्टर किए जारी
इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026, बागेश्वर में आयोजित होने वाले पंचम सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव, द्वितीय ज्ञानोत्कर्ष-2026, देहरादून इंटरनेशनल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फेस्टिवल के 7वें संस्करण के पोस्टर जारी किए। इसके साथ ही 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के पोस्टर समेत ‘विज्ञान संप्रेषण’ पत्रिका का भी विमोचन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन स्थापित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश के सतत और समावेशी विकास को गति दे रही है।

प्रदेशवासियों को बड़ा संदेश
इस कार्यक्रम में विधायक किशोर उपाध्याय, हेस्को के संस्थापक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्रों के टिकाऊ विकास पर विचार साझा कर प्रदेशवासियों को बड़ा संदेश दिया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़