छतरपुर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, किसानों और जन-प्रतिनिधियों से किया संवाद

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत छतरपुर में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत छतरपुर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों और जन-प्रतिनिधियों से संवाद किया।इस दौरान किसानों ने अपनी फसलों के बारे में जानकारी दी।

आधुनिक कृषि संसाधनों की जानकारी उपलब्ध
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि, “यह बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर जिले के अन्नदाताओं को रबी मौसम की फसलों के लिए नवीनतम तकनीकों, उन्नत विधियों और आधुनिक कृषि संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हुआ।”

कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
सीएम ने कहा कि, राज्य का किसान अपने परिश्रम से प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसानों की आय के साधन बढ़े। खेती की लागत घटाने और तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने पर भी राज्य की मोहन यादव सरकार विशेष जोर दे रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़