प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष, मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा को लेकर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

जनसेवा की 25 वर्षों की यात्रा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की 25 वर्षों की यात्रा सिर्फ राजनीतिक नेतृत्व की यात्रा नहीं है, बल्कि यह ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प, जन-कल्याण और भारत माता की सेवा के प्रति अटूट समर्पण की एक प्रेरणादायक गाथा है। इस दौरान उन्होंने गरीबों का सम्मान, युवाओं का सशक्तिकरण, महिलाओं का उत्थान और किसानों की समृद्धि को राष्ट्र-निर्माण का आधार बनाया है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ उन्होंने देश को एक नई दिशा और गति दी है।”

सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की इस भावना को हर व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया जा रहा है। सेवा के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण की इस यात्रा में भागीदार बनें।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़