मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित मध्य प्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 5वीं बैठक की। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
सीएम के अधिकारियों को निर्देश
बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने राज्य में निगम द्वारा किए जा रहे प्रमुख भवन निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को कहा कि प्रमुख भवन निर्माण कार्यों के गुणवतापूर्ण के साथ पूरा होना सुनिश्चित करें।
VGF नियमों के आधार पर निर्माण
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “नए मेडिकल कॉलेजों (उज्जैन मेडिसिटी, सिंगरौली, मंडला, रीवा और बुधनी) और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण पूरी तरह से केंद्र सरकार के ‘वायबिलिटी गैप फंडिंग’ (VGF) नियमों के आधार पर किया जाएगा।”












