देवास में 98 करोड़ की सड़क का सीएम मोहन यादव ने वर्चुअली किया शिलान्यास, 25 गांवों को मिलेगी सुविधा

देवास ज़िले के हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में राजोदा-कैलोद-डाबल चौकी सड़क का शिलान्यास किया गया।

देवास ज़िले के हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में राजोदा-कैलोद-डाबल चौकी सड़क का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान उन्होंने 98 करोड़ की लागत से बनने वाली राजोदा-कैलोद-डाबल चौकी सड़क का शिलान्यास वर्चुअली किया।

रोज़गार और स्वरोज़गार के नए अवसर होंगे पैदा
बता दें कि 32 किलोमीटर लंबी यह सड़क हाटपिपलिया को देवास, इंदौर और बैतूल से जोड़ेगी। इससे 25 गांवों के 70,000 ग्रामीण निवासियों को आने-जाने की सुविधाजनक सुविधा मिलेगी। साथ ही, इससे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार और स्वरोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे।

सीएम ने की घोषणा
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 किलोमीटर लंबी सुखलिया-तिगरिया सड़क के निर्माण की भी घोषणा की। बता दें कि यह सड़क 11.4 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। इस सड़क से 20 गांवों के 20,000 से ज़्यादा ग्रामीण निवासियों को फ़ायदा होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़