दुबई में AIM कांग्रेस-2026 आयोजित, सीएम मोहन यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स के साथ की बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबई यात्रा के दौरान, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित AIM कांग्रेस-2026 (एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग) में उद्योगपतियों और ग्लोबल इन्वेस्टर्स के साथ बैठक की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबई यात्रा के दौरान, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित AIM कांग्रेस-2026 (एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग) में उद्योगपतियों और ग्लोबल इन्वेस्टर्स के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान मध्य प्रदेश में निवेश के मौकों पर विस्तार से चर्चा हुई।

देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका
बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि, “मध्य प्रदेश आज न सिर्फ देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है, बल्कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक जगह के तौर पर भी तेज़ी से उभर रहा है। इसी मकसद से, इन्वेस्टर्स को अगले साल भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) के लिए आमंत्रित किया गया।”

रोज़गार के अवसर होंगे पैदा
मुख्यमंत्री ने बताया कि, “दुबई अपनी खाद्य ज़रूरतों का लगभग 85% हिस्सा आयात करता है। ऐसे में, यह बाज़ार मध्य प्रदेश के लिए बहुत संभावनाएँ रखता है। हमारे पास कृषि उत्पादन, फ़ूड प्रोसेसिंग और एग्री-बिज़नेस के क्षेत्रों में बड़ी क्षमताएँ हैं। अगर हमारे राज्य के किसानों की उपज दुबई और खाड़ी देशों के बड़े बाज़ारों तक सीधे पहुँचती है, तो इसका सबसे बड़ा फ़ायदा हमारे अन्नदाताओं को ही होगा। हमारी कोशिश है कि खेतों से निकलने वाली उपज सिर्फ़ मंडियों तक ही सीमित न रहे, बल्कि ग्लोबल बाज़ारों तक पहुँचे। इससे रोज़गार के और भी मौके पैदा होंगे।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़