दुबई में सीएम मोहन यादव ने की वन-टू-वन मीटिंग, मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं से करवाया अवगत

अपने दुबई दौरे के तीसरे दिन सीएम मोहन यादव ने 'AIM Congress-2026' के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दुबई दौरे पर हैं। अपने दुबई दौरे के तीसरे दिन सीएम मोहन यादव ने ‘AIM Congress-2026’ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की। इन बैठकों के दौरान सीएम मोहन यादव ने विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं और उद्योग अनुकूल नीतियों से अवगत कराया एवं महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सार्थक चर्चा की।

‘GIS-2027’ के लिए आमंत्रन
बैठक के दौरान एजुकेशन, हेल्थ, डेटा सेंटर, MSME, माइनिंग और एनर्जी जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर निवेशकों का ध्यान केंद्रित किया गया। सीएम मोहन यादव ने सभी को ‘GIS-2027’ के लिए आमंत्रित किया।

मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में समान प्रगति
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘भारत’ विकास पथ पर आगे बढ़ते हुए नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश भी हर क्षेत्र में समान रूप से प्रगति करते हुए लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़