मैहर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, कहा-“स्लीमानाबाद टनल से खेती को मिलेगी नई गति”

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत मैहर में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत मैहर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम से मुख्यमंत्री मोहन यादव नीमच से वर्चुअली जुड़े और किसानों से संवाद किया। इस दौरान किसानों को सीएम मोहन यादव ने आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया। वहीं किसानों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार रखे।

स्लीमानाबाद टनल से मिलेगा लाभ
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “स्लीमानाबाद टनल के शुरू होने से इस क्षेत्र को भरपूर पानी मिलेगा और खेती को नई गति मिलेगी। माँ नर्मदा के जल से माँ शारदा की नगरी समृद्ध होगी और हमारे किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।”

कृषि क्षेत्र में प्रगति का नया मार्ग प्रशस्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिले, साथ ही MSP, बोनस और अन्य लाभ भी प्राप्त हों; और मैहर में फूड प्रोसेसिंग पार्क की स्थापना कृषि क्षेत्र में प्रगति का नया मार्ग प्रशस्त करेगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़