मध्य प्रदेश के नीमच में ‘सेवा संकल्प अभियान’, सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

मध्य प्रदेश के नीमच में 'सेवा संकल्प अभियान' में बेहतरीन काम करने वाले नागरिकों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मानित किया।

मध्य प्रदेश के नीमच में ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बेहतरीन काम करने वाले नागरिकों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने इस अभियान में हिस्सा लेने वाले सभी नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और संगठनों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कई बड़ी घोषणाएं की।

सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि, “हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए जल्द ही नीमच में एक पूरी तरह से सुसज्जित स्टेडियम बनाया जाएगा।” इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “राज्य में पिछले ढाई वर्षों में एक लाख से ज़्यादा सरकारी भर्तियां की गई हैं और आने वाले ढाई वर्षों में साढ़े तीन लाख से ज़्यादा भर्तियां की जाएंगी।”

देश के विकास में पीएम के योगदान का उल्लेख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। इस दौरान सीएम ने देश के विकास में उनके योगदान का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा से संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़