भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंचे हैं। इंदौर पहुँचने पर उनका मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। जिसके बाद नितिन नबीन ने इंदौर में आयोजित ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना’ शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की।
निःशुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के ग्रामीण आबादी में पट्टे की जमीन पर रह रहे 50 लाख से अधिक परिवारों को स्वामित्व प्रदान करने वाले निःशुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भू-स्वामियों को बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिल सकेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी प्रभावी मजबूती मिलेगी।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, बीजेपी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भोपाल के सरकारी जय प्रकाश अस्पताल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल भी जाना। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राज्य भर में 290 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा उपहार है, जिसके माध्यम से ज़रूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता मिलती है और कई जानें बचाई जा सकती हैं।”












