इंदौर में नए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव ने वर्चुअली किया उद्घाटन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में नए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का वर्चुअली उद्घाटन किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में नए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का वर्चुअली उद्घाटन किया। इंदौर में 3.30 लाख वर्ग फुट के इलाके में इन्फोसिस की ओर से नए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक को तैयार किया गया है। जिसका भोपाल में मुख्यमंत्री आवास से सीएम मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

प्रोफेशनलिज्म और क्षमता का अद्भुत संगम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “एंटरप्रेन्योरशिप से लेकर इनोवेशन तक, राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर अब मध्य भारत की टेक कैपिटल बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इंदौर में जुनून, प्रोफेशनलिज्म और क्षमता का अद्भुत संगम है, साथ ही यहां वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल वर्कफोर्स भी मौजूद है। यह शहर टेस्ट से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर चीज़ के लिए एक ब्रांड एंबेसडर है।”

उन्नत तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा
सीएम मोहन यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश भी टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन और नॉलेज-बेस्ड इकॉनमी के हब के तौर पर उभर रहा है।” बता दें कि इस अत्याधुनिक केंद्र के शुरू होने से प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा जैसी उन्नत तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही आईटी सेक्टर में स्थानीय युवाओं के लिए उच्च-स्तरीय रोजगार और कौशल विकास के नए दरवाजे खुलेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़