भोपाल में ‘CM यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, ‘मध्य प्रदेश-सेवा फर्स्ट-इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

भोपाल में 'CM यूथ कॉन्क्लेव-2026' आयोजित किया गया।

भोपाल में ‘CM यूथ कॉन्क्लेव-2026’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘मध्य प्रदेश-सेवा फर्स्ट-इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। वहीं मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा और तकनीकी विकास पर आधारित एक खास प्रदर्शनी भी देखी।

युवाओं के सर्वांगीण विकास पर फोकस
कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “हमारी सरकार राज्य के युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार नए अवसर बना रही है।” वहीं इस कार्यक्रम में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल नेअपनी परफॉर्मेंस से युवाओं में जोश भरा।

रिसर्च की राशि बढ़ाकर 25,000 प्रति माह
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “युवा रिसर्चर्स को प्रोत्साहित करने के लिए रिसर्च की राशि 16,000 से बढ़ाकर 25,000 प्रति माह की जा रही है। अच्छे इनोवेशन के लिए 5 करोड़ का ‘आइडिया फंड’ बनाया जा रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़