मंदसौर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, कहा-“किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत सरकार”

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत मंदसौर में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत मंदसौर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअली हिस्सा लिया और किसानों से बातचीत की। सीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया की राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ पहल
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मंदसौर कृषि के क्षेत्र में एक अनमोल रत्न है। हमारे अन्नदाताओं की कड़ी मेहनत से मंदसौर की मिट्टी सोने के समान कीमती अनाज पैदा करती है। अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और खास स्वाद के कारण, यहाँ उगाया जाने वाला लहसुन देश और विदेश में मशहूर है। ‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ पहल के तहत लहसुन की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।”

किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “हमारी सरकार तकनीक और इनोवेशन के ज़रिए कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। फ़ूड प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ, पशुपालन और डेयरी को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूत नींव के तौर पर सशक्त बनाया जा रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़