मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों और वन संरक्षण से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “देश में चीतों को सफलतापूर्वक फिर से बसाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामूहिक प्रयास प्रेरणादायक हैं और सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर रहे हैं।”
वन्यजीव संरक्षण के प्रति संकल्प
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत किया है। इसका श्रेय हमारे वन कर्मियों, अधिकारियों, वैज्ञानिकों और स्थानीय समुदायों के समर्पित प्रयासों को भी जाता है।”
सीएम की नागरिकों से अपील
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, “हम सब मिलकर वन्यजीवों के सुरक्षित आवास और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में योगदान दें। इससे न केवल वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य में वन पर्यटन को भी नई दिशा और गति मिलेगी।”












