मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और राज्य की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके से मुलाकात की।
विभिन्न अहम विषयों पर हुई चर्चा
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और राज्य की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके से मुलाकात का अवसर मिला। इस दौरान विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा हुई।
योजनाओं की प्रगति में तेज़ी लाने पर चर्चा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “इस अवसर पर, मध्य प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ के प्रभावी क्रियान्वयन और इसकी योजनाओं की प्रगति में तेज़ी लाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, ‘जल जीवन मिशन-2.0’ के तहत राज्य को आवंटित धनराशि बढ़ाने का भी आग्रह किया गया।”












