सीएम मोहन यादव ने खनिज संसाधन विभाग संग की बैठक, ‘राज्य खनिज अन्वेषण नीति-2026’ की विस्तृत समीक्षा की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में खनिज संसाधन विभाग की बैठक की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में खनिज संसाधन विभाग की बैठक की। जिसमें विभाग की गतिविधियों और प्रस्तावित ‘राज्य खनिज अन्वेषण नीति-2026’ की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रस्तावित नीति को मंज़ूरी दें, इसे प्रभावी और निवेश-अनुकूल बनाएं। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को कहा कि वे राज्य के निवासियों के हित में इसके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करें।

राज्य सरकार का फोकस
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, “प्राकृतिक और खनिज संसाधनों का पारदर्शी, वैज्ञानिक और पर्यावरण के अनुकूल उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य के लिए राजस्व प्राप्ति के साथ-साथ निवेश को बढ़ावा मिले और स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर पैदा हों।” सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस है कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया ज

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़