मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई उपलब्धियां गिनवाई। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में जन-कल्याण के अनेक कार्य पूरे किए गए हैं। देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को जन-धन, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, स्वामित्व, पीएम स्वनिधि और उज्ज्वला जैसी योजनाओं के साथ-साथ मुफ्त राशन का लाभ मिला है, जो पात्र लाभार्थियों तक पहुँचा है।”
पीएम मोदी का का अनोखा राजनीतिक सफ़र
सीएम मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफ़र अपने आप में अनोखा है। जब भी उन्होंने MLA का चुनाव लड़ा, वे मुख्यमंत्री बने और जब भी उन्होंने MP का चुनाव लड़ा, वे प्रधानमंत्री बने। देश का नक्सल-मुक्त होना और सुपखार जैसे इलाकों में विकास तथा वन्यजीव संरक्षण के एक नए अध्याय की शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।”
विपक्ष को दी सलाह
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, “अटल बिहारी वाजपेयी ने विपक्ष के नेता के तौर पर 50 वर्षों तक लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान किया। विपक्ष को भी उसी उदार भावना के साथ लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।”












