मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित, सर्वसम्मति से विशेष संकल्प किया गया पारित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जन-सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर, राज्य के सभी नागरिकों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी गई।

कैबिनेट बैठक में संकल्प पारित
कैबिनेट बैठक में सर्वसम्मति से एक संकल्प पारित किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के निर्माण की दिशा में कदम-से-कदम मिलाकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री मोदी का ‘हम करेंगे’ का मंत्र
सीएम मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि, “गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के ‘प्रधान सेवक’ बनने तक, प्रधानमंत्री मोदी की गौरवशाली यात्रा त्याग, समर्पण, सुशासन और जन-कल्याण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हम करेंगे’ का मंत्र देकर एक बार फिर देश की सामूहिक शक्ति को जागृत किया है। अपनी क्षमता और समर्पण के साथ इस मंत्र को अपना मिशन बनाकर, हम विकसित भारत के लिए एक विकसित मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़