भोपाल में ट्रेनिंग प्रोग्राम का सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन, सरकारी योजनाओं से जुड़ेंगे युवा

भोपाल में ‘अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ़ गुड गवर्नेंस एंड पॉलिसी एनालिसिस’ में पाँच दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया है। ‘चीफ़ मिनिस्टर यंग प्रोफेशनल फ़ॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ (CMYPDP) के तहत चुने गए CM फ़ेलोज़ के लिए इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। इस दौरान विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को असरदार ढंग से लागू करने और उनके मूल्यांकन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।” सीएम का कहना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके साथ ही विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेगा।

सीएम ने जताया भरोसा
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि, “मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य के 55 ज़िलों से चुने गए युवा अपने सुझावों और निष्पक्ष मूल्यांकन के ज़रिए कमियों को दूर करने, सिस्टम को बेहतर बनाने और योजनाओं को और ज़्यादा असरदार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़