मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में कई सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सुखबीर सिंह को सौंपी गई है। इसके साथ ही सुखबीर सिंह लोक निर्माण विभाग (PWD) का कामकाज भी संभालेंगे।
भारत यादव की मंत्रालय में वापसी
वहीं भारत यादव की मंत्रालय में वापसी की गई है। इसके साथ ही भरत यादव को एमपीआरडीसी के साथ जनसंपर्क सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
राज्य में 23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है। सीनियर आईएएस अफसरों में रश्मि अरुण शमी को मेडिकल विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) का जिम्मा सौंपा गया है। रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है। इसके अलावा अब जबलपुर की प्रशासनिक कमान अरुण विश्वकर्मा संभालेंगे।












