भोपाल में क्षेत्रीय कार्यशाला का सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन, कहा-“नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित”

भोपाल में 'ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन' द्वारा 'रिन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज की किफायती खरीद' विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई।

भोपाल में ‘ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन’ द्वारा ‘रिन्यूएबल एनर्जी और स्टोरेज की किफायती खरीद’ विषय पर क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्षेत्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिसके बाद सीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा राज्य
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। ग्रीनको ग्रुप ने नीमच-मंदसौर में 2,000 मेगावाट क्षमता का पंप स्टोरेज प्लांट स्थापित किया है। आमतौर पर, ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा होने में 4-6 साल लगते हैं, लेकिन राज्य में यह प्रोजेक्ट केवल ढाई साल में पूरा हो गया। यह राज्य की त्वरित कार्य-शैली और ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती क्षमता का प्रमाण है।”

बिजली उत्पादन क्षमता लगातार बढ़ रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हमारी सरकार न सिर्फ बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, बल्कि इसके उत्पादन, भंडारण और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। नई तकनीकों और आधुनिक ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता लगातार बढ़ रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़