इंदौर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्मारक का सीएम मोहन यादव ने किया निरीक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में लोकमाताअहिल्याबाई होल्कर स्मारक के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में लोकमाताअहिल्याबाई होल्कर स्मारक के चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही रामपुर कोठी के जीर्णोद्धार कार्य का भी सीएम मोहन यादव ने निरीक्षण किया।

संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने स्मारक के व्यापक विकास के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि, “लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चम्पा बावड़ी और शिव मंदिर का एकीकृत विकास किया जाए, ताकि पर्यटक इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को एक साथ देख सकें।” साथ ही, सभी कार्यों को तय समय-सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

करीब 150 करोड़ की लागत वाली परियोजना
बता दें कि करीब 150 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पहले चरण में 40 करोड़ रुपये के काम प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, पर्यटकों की सुविधाओं और निर्माण कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। स्मारक का विकास देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक ट्रस्ट, इंदौर और मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़