उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने ‘महाकालपुरम’ प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास, प्रोजेक्ट के लिए 1.25 करोड़ मंजूर

सीएम मोहन यादव ने 'महाकालपुरम' प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह में शिरकत की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने जियापुरा में बड़नगर रोड पर ‘मानव बाल कल्याण समिति’ (विद्याभारती) की ओर से बनाए जा रहे ‘महाकालपुरम’ प्रोजेक्ट का शिलान्यास समारोह में शिरकत की। सीएम मोहन यादव ने ‘महाकालपुरम’ प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।

प्रोजेक्ट के लिए 1.25 करोड़ मंजूर
बता दें कि इससे छात्रों को उच्च और गुणवतापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। यहां CBSE मानकों के अनुरूप छात्रों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए 1.25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

नए शैक्षिक प्रोजेक्ट्स की सराहना
सीएम मोहन यादव ने नए शैक्षिक प्रोजेक्ट्स की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “मॉडल स्कूलों के माध्यम से नई पीढ़ी में संस्कार डाले जाते हैं। इस दिशा में ऐसे नए शैक्षिक प्रोजेक्ट्स की शुरुआत एक शुभ संकेत है।” इस अवसर पर पूज्य संत श्याम गिरी महाराज और विद्याभारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अखिलेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़