मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर से ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया संवाद- खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागेदारी की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना।
‘टैलेंट हंट’ अभियान शुरू
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 के ओलंपिक की तैयारियों के लिए 5 से 15 साल की उम्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए एक ‘टैलेंट हंट’ अभियान शुरू करने और हर ज़िले में खेलों व आधुनिक प्रशिक्षण प्रणालियों के लिए एक मज़बूत इकोसिस्टम विकसित करने का आह्वान किया”।
‘विकसित भारत’ के खेल-संकल्प
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ‘जो खेले, वो खिले’ को अपनाते हुए, सरकार मध्य प्रदेश के हर ज़िले में प्रतिभाओं को अवसर, प्रशिक्षण और सही मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलों के माध्यम से, मध्य प्रदेश युवाओं के लिए स्वस्थ जीवन, नशा-मुक्त समाज, बेहतर व्यक्तित्व और करियर के नए अवसर पैदा करके ‘विकसित भारत’ के खेल-संकल्प में प्रभावी भूमिका निभाएगा”।












