मध्य प्रदेश के कृषि और बागवानी मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक, कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने अहम मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के कृषि और बागवानी मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के कृषि और बागवानी मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। शिवराज सिंह चौहान इस बैठक से वर्चुअली जुड़े। इस समीक्षा बैठक में शिवराज चौहान ने मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीद, किसानों को MSP का लाभ तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

किसानों के हित के लिए काम
बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के किसानों के हित के लिए काम कर रही है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन के दौरान मूंग की खरीद के लिए पहले 4,54,580 मीट्रिक टन की मात्रा स्वीकृत की गई थी। इसके बाद किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 84,492 मीट्रिक टन मात्रा भी मंजूर की गई। इससे राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं आया।

किसानों को मिला उपज का उचित मूल्य
इसी तरह, ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए मूंग की कुल स्वीकृत खरीद मात्रा 5,39,072 मीट्रिक टन रही। मूंग खरीद अवधि अब समाप्त हो चुकी है। बता दें कि राज्य में कुल 5.33 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीद की गई है। यह खरीद स्वीकृत सीमा के अंदर रही। सभी इच्छुक और पंजीकृत किसानों से उनकी उपलब्ध मूंग की खरीद की गई। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य MSP पर प्राप्त हुआ और उन्हें सीधे लाभ मिला।

मूंग खरीद में बेहतर प्रदर्शन
पिछले वर्ष की तुलना में भी इस वर्ष मूंग खरीद में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह किसानों के लिए अधिक समर्थन और बाजार में अधिक भरोसे का संकेत है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़