मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्लोबल स्किल्स पार्क के प्रशिक्षुओं से की मुलाकात, 27 युवाओं को गल्फ देशों में मिला रोजगार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित 'संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क' के 27 प्रशिक्षुओं से मुलाकात की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित ‘संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क’ के 27 प्रशिक्षुओं से मुलाकात की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “इन सभी ने वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित किया है और खाड़ी देशों में प्लेसमेंट हासिल किया है। यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।

सीएम ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “यह उपलब्धि इस बात का भी प्रमाण है कि दुनिया भर की प्रतिष्ठित कंपनियां, राज्य के संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों की प्रतिभा को महत्व दे रही हैं।”

सफलता के नए आयाम करें स्थापित
सीएम मोहन यादव ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मध्य प्रदेश के युवा अपने कौशल से देश और दुनिया में रिकॉर्ड बना रहे हैं। आप सभी अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से सफलता के नए आयाम स्थापित करें और राज्य और देश का मान बढ़ाएं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़