मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और विभिन्न श्रमिक संघों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। इस बैठक के दौरान विभिन्न अहम विषयों पर चर्चा की गई। वहीं सीएम ने संबंधित विभागों को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए।
सीएम के अधिकारियों को निर्देश
बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे संगठित और असंगठित, दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, और श्रमिक संघों तथा कर्मचारी संगठनों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।
युवाओं के रोजगार पर फोकस
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “राज्य सरकार के दरवाजे आपसी चर्चा के लिए हमेशा खुले हैं। राज्य सरकार पदोन्नति (प्रमोशन) और अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति जैसे मामलों पर तेजी से काम कर रही है। रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा करने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”











