मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नरसिंहपुर ज़िले से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा संदेश दिया। युवाओं को नशे की सामाजिक बुराई से दूर रहने और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
राज्य को नशा-मुक्त बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, हमारी सरकार साल 2029 तक राज्य को नशा-मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में कदम उठा रही है। यह अभियान पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ चलाया जा रहा है।
सीएम का युवाओं को संदेश
सीएम मोहन यादव ने इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुडने का आह्वान किया। सीएम ने नशामुक्ति रैली का शुभारंभ कर युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता का संदेश दिया।











