निवाड़ी में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, किसानों और जन-प्रतिनिधियों से किया संवाद

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत निवाड़ी में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत निवाड़ी में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नई दिल्ली से ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों और जन-प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “किसानों की खुशहाली राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी कोशिश है कि किसान भाई-बहनों को आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर सुविधाएँ और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, ताकि कृषि का विकास हो और किसानों की आय बढ़े।”

राज्य सरकार का उद्देश्य
बता दें कि इससे राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती और शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए। राज्य की मोहन यादव सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाना है इसके साथ ही उन्हें उन्नत सुविधाएं प्रदान करना है। राज्य सरकार की ओर से यह महोत्सव भगवान बलराम को समर्पित ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़