प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ के लिए किया आमंत्रित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया।

‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ का निमंत्रण
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। सीएम ने लिखा कि, “नई दिल्ली में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया। साथ ही, मैंने उन्हें राज्य में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।”

विभिन्न योजनाओं की प्रगति की दी जानकारी
सीएम मोहन यादव ने बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मध्य प्रदेश में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ के दौरान किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, बलराम कृषि महोत्सव की उपलब्धियों, सांदीपनि स्कूलों की कामयाबियों और सुगम परिवहन योजना के बारे में भी जानकारी दी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़