मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उमरिया को करोड़ों की सौगात दी है। सीएम ने कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए 144 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनके लाभ भी प्रदान किए गए।
‘लाड़ली बहना योजना’ की 41वीं किस्त जारी
वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व पर उमरिया के गुरुवाही गांव से ‘लाड़ली बहना योजना’ की 41वीं किस्त जारी की। ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत अब तक राज्य की लाड़ली बहनों के खातों में 65,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है।
‘सच्चा वादा – पक्का काम’ का संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “हमारी सरकार राज्य की आधी आबादी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ महिलाओं का सम्मान करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी सरकार ‘सच्चा वादा – पक्का काम’ के संकल्प के साथ जन-कल्याण के अपने वादों को धरातल पर उतार रही है।”












