मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में सामाजिक संस्था ‘सार्थक’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। सीएम मोहन यादव ने देश के जाने-माने विशेष लोक अभियोजक, राज्यसभा सांसद और ‘पद्म श्री’ से सम्मानित उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म ‘प्रहार’ के प्रचार कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा किए।
उज्ज्वल निकम के योगदान को किया याद
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “निकम ने अपने प्रखर राष्ट्रवादी दृष्टिकोण, तार्किक तर्कों और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा के माध्यम से, मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को सजा दिलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।”
सीएम मोहन यादव ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने इस दौरान उज्ज्वल निकम के प्रखर राष्ट्रवादी विचारों और उनके जीवन पर आधारित फिल्म के लिए शुभकामनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्ज्वल निकम के प्रखर राष्ट्रवादी विचारों की सराहना की। उन्होंने उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित फिल्म ‘प्रहार’ के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएम मोहन यादव ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दर्शकों को निकम के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।












