मध्य प्रदेश की स्लीमनाबाद टनल परियोजना का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निरक्षण किया। राज्य की यह बहुप्रतीक्षित टनल परियोजना का कार्य अब अंतिम चरण में पहुँच गया है। सीएम मोहन यादव ने इसका जायजा लिया और इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
आर्थिक विकास की बदलेगी दिशा
इस दौरान सीएम ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक सुरंग नहीं है, यह विंध्य और महाकौशल क्षेत्र की कृषि, पेयजल और आर्थिक विकास की दिशा बदलने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना से जिलों के करीब 1450 गांवों की लगभग 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से न सिर्फ खेती को मजबूती मिलेगी। इसके साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
आधुनिक तकनीक से मिली गति
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस टनल का निर्माण पिछले कई सालों से धीमा रहा जिसका कारण तकनीकी चुनौतियों रही हैं। लेकिन अब आधुनिक तकनीक से इस कार्य को गति मिली जिसे अब इसका निर्माण कार्य अंतिम चरणों में पहुँच गया है।
सिंचाई क्षेत्र में होगी उल्लेखनीय वृद्धि
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि साल 2023 में नई सरकार बनने के समय परियोजना कई चुनौतियों से घिरी हुई थी। ठेकेदार के पीछे हटने और मशीनों के पुराने हो जाने जैसी परिस्थितियों के बावजूद भी राज्य सरकार ने परियोजना को पूरा करने का संकल्प लिया। जो अब जल्द पूरा होने ही वाला है। जिसके पूरा होने से सिंचाई क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।










