मध्य प्रदेश की लखपति दीदियों की सराहना, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिए चैक

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 34 स्व सहायता समूहों को 01 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि का चैक वितरित किया गया।

मध्य प्रदेश के अशोक नगर के विधि महाविद्यालय में आजीविका बहना संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिरकत की। केन्द्रीय मंत्री ने 34 स्व सहायता समूहों को 01 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि का चैक वितरित किया गया। इसके साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्टॉल लगाकर विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया। जिसका अवलोकन करने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने महिलाओं की जमकर सराहना की।

आर्थिक रूप से सशक्त बनी महिलायें
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 5 लखपति दीदियों ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्व सहायता समूह के माध्यम से अपने आप को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। महिलाओं ने खुद को आत्मनिर्भर बनाया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला सशक्तीकरण के प्रयासों से आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। आजीविका मिशन की लखपति दीदियां नये आयाम स्थापित कर रही है। अपनी आर्थिकी को महिलायें मजबूत कर रही हैं। लखपति दीदियों की कहानी अब देश ही नहीं विश्व स्तर पर महिलाओं को प्रेरणा दे रही हैं।  

लखपति दीदियों की सफलता की कहानी
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की महिलायें अब घर के अंदर से ही कार्य कर के आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ी हैं। इसका सफल परिणाम आज पूरा देश देख रहा है। लखपति दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी है जो आज सबके सामने उजागर हो रही है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल लाभ
उन्होंने कहा की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। संवाद के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने स्व सहायता समूह में जुडने से लेकर लखपति दीदी बनने तक के सफर के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। लखपति दीदियों ने स्व सहायता समूह से जुडने से पहले और बाद की आर्थिक स्थिति के सफर के बारे में विस्तार से बताया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़