विपक्ष की ओर से लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जाने को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जमकर निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट ने कांग्रेस और विपक्ष के मनगढ़ंत झूठ की पोल खोल दी है। कांग्रेस सिर्फ़ झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाने में लगी है, जिसकी सच्चाई अब सबके सामने आ गई है।”
‘जनता का भरोसा सबसे अहम’
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, “लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और जनता का भरोसा सबसे अहम है। चुनावों में बार-बार हार के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर दोष मढ़ने के बजाय, कांग्रेस को लोकतांत्रिक जनादेश का सम्मान करना चाहिए।”
विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “राहुल गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है और देश में भ्रम व अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस धीरे-धीरे पूरे देश से खत्म होती जा रही है।”












