मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों के साथ अहम बैठकें की। इस दौरान सीएम मोहन यादव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिले। सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीआर पाटिल से भी अलग-अलग मुलाकात की।
समसामयिक विषयों पर चर्चा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदेश से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर चर्चा की। सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन को मध्य प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार की गतिविधियों के बारे में भी अवगत करवाया।
आगामी गतिविधियों को लेकर लगातार समीक्षा
सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे प्रयासों और नवाचारों के बारे में भी नितिन नबीन को बताया। बता दें कि बीजेपी संगठन और राज्य सरकार के स्तर पर प्रदेश में चल रहे कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है।












