रीवा में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिएकिया प्रेरित

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत रीवा में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत रीवा में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस महोत्सव से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने में किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। सीएम ने किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, ‘कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए रीवा में सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। त्योथर, लोनी, सिरमौर और सेमरिया में सिंचाई परियोजनाओं के पूरा होने पर लगभग 1 लाख 32 हजार हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।’

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र को क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से किसान भाई-बहनों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़