मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ पोर्टल लॉन्च किया है। इस अभियान के चार हफ़्ते सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। इसके ज़रिए जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तालमेल से जनता की समस्याओं का तेज़ी से समाधान हो रहा है।
अधिकारियों को जरूरी निर्देश
बता दें कि ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत किए गए दौरों, निरीक्षणों, जन-संवादों, उद्यम-संवादों, ज़िला-स्तरीय समीक्षा बैठकों, ज़रूरी निर्देशों, नवाचारों और सुझावों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इन गतिविधियों की नियमित समीक्षा उच्च स्तर पर की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।
समस्याओं का समयबद्ध समाधान
मध्य प्रदेश सरकार का मकसद है कि ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ पोर्टल के जरिए जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो रहा है। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। इस अभियान के तहत किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












