‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सीएम धामी से मिले हरियाणा के युवा क्रिएटर्स, युवाओं ने अपने अनुभव किए साझा

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत हरियाणा से उत्तराखंड के दौरे पर आए युवा क्रिएटर्स ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हरियाणा से उत्तराखंड के दौरे पर आए युवा क्रिएटर्स ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सीएम धामी से मुलाकात के दौरान युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

पहाड़ों में हो रहे विकास कार्यों को देखा
सीएम धामी ने कहा कि, “उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के अपने दौरे के दौरान, इन युवाओं ने न केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को करीब से देखा, बल्कि पहाड़ों में हो रहे विकास कार्यों को भी देखा। वे हमारी ‘डबल-इंजन सरकार’ द्वारा सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी, पर्यटन, होमस्टे, सौर ऊर्जा और सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद किए गए विकास कार्यों से विशेष रूप से प्रभावित हुए।”

संस्कृति के प्रति जुड़ाव से प्रभावित
वहीं युवाओं ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास का यह संतुलित स्वरूप उनके लिए विशेष अनुभव रहा। यहां के लोगों की सरलता, आत्मीयता और अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव ने भी उन्हें प्रभावित किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़