रुद्रपुर में ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी ने छात्रों से किया संवाद

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान, सीएम धामी ने युवा छात्रों से बातचीत की और उनके विचारों और सुझावों को जाना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, लक्ष्य, भविष्य की योजनाओं और विभिन्न विषयों पर बातचीत की। छात्रों ने सीएम धामी के समक्ष अपने सवाल रखे और मुख्यमंत्री से सफलता, संघर्ष और जीवन के लक्ष्य को लेकर संवाद किया।

‘माई ड्रीम उत्तराखंड’ प्रतियोगिता
सीएम धामी ने कहा कि, “मुझे खुशी है कि हमारी भावी पीढ़ी एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड के निर्माण की आवश्यकता के प्रति जागरूक है। ‘माई ड्रीम उत्तराखंड’ प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपने विचारों को दिशा और स्वरूप दिया है”।

‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखंड’का संकल्प
सीएम धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प के साथ शिक्षा, रोजगार, नवाचार, कौशल विकास, पर्यटन, कृषि, खेल और तकनीक सहित हर क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़