गुजरात में फार्माइनोवा अवार्ड समारोह-2026, गृह मंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा संदेश

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में फार्माइनोवा अवार्ड समारोह-2026 में अमित शाह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर रहे। जहां अहमदाबाद में ट्रोइका फार्मास्युटिकल्स की ओर से आयोजित फार्माइनोवा अवार्ड समारोह-2026 में अमित शाह मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

अमित शाह ने किया संबोधित
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबके सामने एक लक्ष्य रखा है कि जब देश की आज़ादी की शताब्दी होगी तब भारत हर क्षेत्र में पूरी दुनिया में पहले स्थान पर होना चाहिए। भारत सुरक्षित, शिक्षित, अपने जीवन मूल्यों को संभालकर विकास करने वाला और दुनिया के अर्थ तंत्रों में शीर्ष पर विराजमान हो। जब 2014 में पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तब भारत दुनिया की 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था और पिछले सिर्फ 12 साल में हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

कोरोना संकट में लड़ी लड़ाई
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में कोरोना संकट के समय हमने विश्व में सबसे अच्छे तरीके से इसका सामना किया। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि दुनियाभर में सरकारें कोरोना के खिलाफ लड़ीं, लेकिन इसके विपरीत भारत में जनता, राज्य सरकारें और केन्द्र सरकार मिलकर लड़े।

युवाओं को अमित शाह का संदेश
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि हमारे युवाओं ने अमेरिका की तुलना में 22 गुना कम लागत में निजी सैटेलाइट बनाकर अंतरिक्ष में स्थापित किया। आज देश में लाखों की संख्या में स्टार्टअप खड़े हो रहे हैं। कोरोना में भारत सबसे पहले वैक्सीन बनाने वाले तीन देशों में शामिल था और हमने ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के 70 देशों में वैक्सीन भेजकर वहां के लोगों को बचाने का काम काम किया। हमारे युवाओं की हौसला अफजाई करने की जरूरत है। युवाओं को उत्साह देने की कि हम कर सकते हैं और हमने कर दिखाया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़