देहरादून के रायपुर में, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद जनता को संबोधित भी किया।
लोगों ने उठाया सेवाओं का लाभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “हमारी सरकार की कोशिश है कि लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार खुद उन तक पहुंचे, उनकी समस्याएं सुने और उनका समाधान करे। इसी मकसद से शुरू किए गए ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरणों में 6.5 लाख से ज़्यादा लोगों ने अलग-अलग सेवाओं का लाभ उठाया है।”
कांग्रेस पर साधा निशाना
इसके साथ ही सीएम धामी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस, जिसने जनता का भरोसा खो दिया है, अब SIR के नाम पर भ्रम और अराजकता फैला रही है। राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि सत्ता की भूख में राष्ट्रीय हितों से समझौता करना स्वीकार्य नहीं है। राजनीति से ऊपर राष्ट्र है।” वहीं कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करें।












