हल्द्वानी में राज्य कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, सह-प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हर कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता का आधार
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ के मूल मंत्र को अपनाकर लगातार आगे बढ़ रही है। यही सोच हमारी संगठनात्मक शक्ति और हर कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता का आधार है। जहां विपक्ष समाज को बांटने, भ्रम फैलाने और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा हुआ है, वहीं भाजपा राष्ट्रीय हित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए जन-कल्याण के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।
विपक्ष पर साधा निशाना
सीएम ने कहा कि, “कांग्रेस की राजनीति पूरी तरह से तुष्टीकरण, भ्रम, अफ़वाहों और समाज को बांटने पर आधारित रही है। सत्ता हासिल करने के लिए जाति और वर्ग के नाम पर लोगों के बीच बंटवारा करना ही उसकी राजनीति का आधार रहा है।”











