लालकुंआ में नितिन नबीन ने बूथ अध्यक्ष के आवास पर की चाय पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ काम करने का दिया संदेश

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधानसभा लालकुंआ में बूथ अध्यक्ष राकेश चंद्र आर्य के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधानसभा लालकुंआ में बूथ अध्यक्ष राकेश चंद्र आर्य के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। नितिन नबीन ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने परिवार के साथ फोटो खिंचवाई और घर पर चाय भी पी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

‘जनसेवा के पथ पर निरंतर बढ़े’
इस मुलाकात के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि, “संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। चाय की इस सहज मुलाकात में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन, जनसेवा और आगामी कार्ययोजना से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। इन्हीं आत्मीय संबंधों और सामूहिक संकल्प के साथ हम जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।”

पार्टी के लिए काम करने का संदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बूथ अध्यक्ष राकेश चंद्र आर्य के आवास पर नाश्ता भी किया। नाश्ते के दौरान बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़