“हरिद्वार कुंभ-2027” का आधिकारिक लोगो लॉन्च, सीएम धामी ने वेबसाइट और थीम सॉन्ग का भी किया अनावरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मनगरी हरिद्वार में "हरिद्वार कुंभ-2027" का आधिकारिक लोगो लॉन्च किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मनगरी हरिद्वार में “हरिद्वार कुंभ-2027” का आधिकारिक लोगो लॉन्च किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने “हरिद्वार कुंभ-2027” की वेबसाइट और गीत भी लॉन्च किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।

आधिकारिक वेबसाइट से मिलेगी जानकारी
कुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आयोजन से जुड़ी प्रामाणिक जानकारियां डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी। इससे श्रद्धालुओं को सभी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। “हरिद्वार कुंभ-2027” को भव्य बनाने के लिए धामी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

हरिद्वार कुंभ-2027 होगा भव्य
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार हरिद्वार कुंभ-2027 को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह ऐतिहासिक आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक वैभव को भी प्रदर्शित करेगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़