देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम कदम उठाए है, जिससे राज्य में पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके इसके साथ ही रोजगार और स्वरोज़गार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा हो सके।
5,000 से ज़्यादा होम-स्टे का संचालन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है। सीएम धामी ने कहा कि, “राज्य में 5,000 से ज़्यादा होम-स्टे के संचालन और 6,500 से अधिक प्रवासियों की अपने गांवों में वापसी ने पहाड़ी इलाकों में पर्यटन को नई गति दी है। हमारा संकल्प है कि पहाड़ी इलाकों के युवाओं को उनके गांवों में ही रोज़गार के अवसर मिलें, पलायन पर प्रभावी रोक लगे और गांवों की अर्थव्यवस्था मज़बूत हो।”
रोज़गार-स्वरोज़गार का मज़बूत ज़रिया
सीएम धामी ने कहा कि, देवभूमि उत्तराखंड के गांवों में होम-स्टे रोज़गार और स्वरोज़गार का एक मज़बूत ज़रिया बन रहे हैं। इससे पर्यटकों को भी सुविधाजनक ठहराव मिल रहा है वहीं स्थानीय लोगों के लिए भी यह एक आजीविका का साधन बन गया है।












